Breaking

Post Top Ad

Sunday, November 25, 2018

बच्चों के पेट में कीड़े - Worms in kids in Hindi

बच्चों के पेट में कीड़े होना एक आम समस्या है। यह कीड़े छोटे बच्चों की आंतों में रहने वाले परजीवी होते हैं, जो आपके बच्चे के आहार से अपना पोषण प्राप्त करते हैं। पेट के यह कीड़े अन्य बीमारियों को बढ़ाते हैं। बच्चों के पेट में कीड़ों के संक्रमण के लिए हेलमिंथ इन्फेक्शन (Helminth infection) शब्द का भी इस्तेमाल किया जाता है।
पेट के कीड़े बच्चों में पेट दर्द का मुख्य कारण होते हैं। यह कीड़े कई प्रकार के होते हैं, जिनमें से बच्चों के पेट में पिनवॉर्म की समस्या अधिक देखी जाती है। बच्चों में होने वाला यह एक आम संक्रमण होता है, जो आसानी से ठीक किया जा सकता है।
इस लेख में बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही इसमें आपको बच्चों के पेट में कीड़े होने के लक्षण, बच्चों के पेट में कीड़े होने के कारण, बच्चों के पेट में कीड़े होने से बचाव और बच्चों के पेट में कीड़े होने का इलाज और उपाय आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है।
(और पढ़ें - बच्चों में देखभाल कैसे करें)




from Gujarati Blog Tips-In this guide we are going to see how to Advertise On Facebook,Free Website https://ift.tt/2TGQanQ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages